Breaking News

लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु को मिलेगा 2024 का प्रतिष्ठित केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

देहरादून।  चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा केदार घाटी में चिपको के नेता रहे केदार सिंह रावत की स्मृति में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किया जाने वाला ‘केदार सिंह रावत’ पर्यावरण पुरस्कार इस वर्ष भिलंगना घाटी स्थित सर्वोदयी संस्था लोकजीवन विकास भारती और देहरादून के संकल्प तरु संस्था को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा।

पुरुस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि,ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन पुरस्कार चयन समिति की बैठक में चयन मंडल ने पुरुस्कार के लिए मिली प्रविष्ठियां के आधार पर चयन समिति ने यह निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गांधीवादी सर्वोदयी नेता स्व. विहारी लाल द्वारा स्थापित लोकजीवन विकास भारती संस्था 1977 में अपने गठन के समय से ही भिलंगना घाटी में समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य कर रही है।

2012में अपूर्व भण्डारी द्वारा गठित संकल्प तरु अभियान नें अपने अभी तक के एक दशक के ही कार्यों से पर्यावरण के क्षेत्र में नवीन तकनीकों का उपयोग कर अपने उल्लेखनीय कार्यों से कई मील के पत्थर स्थापित कर दिये हैं। इनमें लेह और राजस्थान के रेगिस्तान में हरियाली की पहल तथा तटीय क्षेत्रों में मैंग्रोव वनों के संरक्षण के कार्य प्रमुख हैं।

इस अवसर पर चयन समिति की बैठक में चयन समिति के सदस्य भरत सिंह रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य बीडी सिंह,डा.नंदकिशोर हटवाल और गौरव‌ वशिष्ठ उपस्थित थे।