Breaking News

पदोन्नति और पेंशन की मांग शीघ्र पूरी करे सरकार: जूनियर इंजीनियर्स

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित डिप्लोमा इन्जीनियर्स पावर ऐशोसिएसन के पदाधिकारियों ने सरकार से विभाग में शीघ्र पदोन्नति की माँग की है, साथ ही नियुक्त जूनिययर इन्जीनियरों ने कहा उत्तराखँड राज्य में 58 प्रतिशत मूल नियुक्त कर्मियों को प्रोन्नत किया जाए, हिमांचल की तर्ज पर यहाँ भी मूल नागरिकों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।

वार्ता में संरक्षक जी एन कोठियाल ने कहा तकनीकि रूप से शिक्षित और अनुभवी जूनियर इँन्जीनियर्स को अविलँब पदोन्नति दी जाए, और 2005 तक सेवा मेंआए समस्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन एवं जी पी एफ, अनुमन्य किया जाएI

केन्द्रीय अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने कहा सरकार से बार बार माँग करनै के बावजूद भी अधिशासी अभियँता के रिक्त पदों पर जूनियर इन्जीनियर्स को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। विभाग में मृतक आश्रितों को देय अनुग्रह राशि 30 लाख रूपैया की जाए।पत्रकार वार्ता में ऐशोसिएशन के सदस्यगण मौजूद रहे।