Breaking News

सीएम धामी ने की लखपति दीदी योजना की शुरुआत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को लखपति दीदी योजना की शुरुआत की हैं। उन्होंने इस दौरान मेले की शुरुआत भी की। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। मेरी सभी से अपील है कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं। 

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।