Breaking News

सत्येंद्र जैन पूरी तरह बेकसूर हैं और हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को राजनीतिक हथकंडा बताते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन पूरी तरह बेकसूर हैं और हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को एक राजनीतिक हथकंडा बताया है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी मामले का अध्ययन किया है, यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है। हम न तो भ्रष्टाचार करते हैं और ना ही भ्रष्टाचार को सहन करते हैं। हमारे पास एक बहुत ही ईमानदार सरकार है।

मुख्यमंत्री ने ईडी की इस कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि जैन को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया है। हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है।